
प्रतिशत और प्रतिशतता
Contents
किसी भी संख्या को प्रतिशत में तथा प्रतिशत को संख्या में निम्न प्रकार बदला जा सकता है।
संख्या को प्रतिशत में बदलना
किसी भी संख्या को प्रतिशत में बदलने के लिए उसमें 100 से गुणा किया जाता है।
16/25 को प्रतिशत के रूप में व्यक्त कीजिए। (16×100÷25=64%)
21/50 को प्रतिशत के रूप में व्यक्त कीजिए। (21×100÷50=42%)
प्रतिशत को संख्या में बदलना
किसी भी प्रतिशत को संख्या में बदलने के लिए प्रतिशत में 100 से भाग किया जाता है।
64% को भिन्न में बदलिए। (64/100=16/25=0.64)
कुछ भिन्नो का प्रतिशत
भिन्न | प्रतिशत |
---|---|
1/1 | 100% |
9/10 | 90% |
4/5 | 80% |
3/4 | 75% |
7/10 | 70% |
2/3 | 66.6% |
3/5 | 60% |
1/2 | 50% |
2/5 | 40% |
1/3 | 33.3% |
3/10 | 30% |
1/4 | 25% |
1/5 | 20% |
3/20 | 15% |
1/8 | 12.5% |
1/10 | 10% |
1/20 | 5% |
1/50 | 2% |
1/100 | 1% |
प्रतिशत
प्रतिशत शब्द का शाब्दिक अर्थ है प्रति सौ या प्रति सैकड़ा। प्रतिशत गणित में किसी भिन्न को व्यक्त करने का एक तरीका है। उदाहरण के लिए,
- किसी विद्यार्थी को 50 में से 30 अंक मिले तो उसे भिन्न रूप में 30/50 लिखते है, उसी प्रकार यदि इसे प्रतिशत में लिखे तो उस विद्यार्थी को 60% अंक मिले।
- शर्बत में 80% जल है।
- वायुमंडल में 71% नाइट्रोजन है।
- भारत की कुल आबादी 125 करोड़ है जिनमे 52% पुरुष है जबकि 48% महिलाएं है।

प्रतिशत Short-Trick
Percentage Short-Trick 1
Percentage Test
Total Question | 30 |
Maximum Time | 30 Minute |
Passing Question | 24 |
Attempts
Leaderboard: Percentage Test
Pos. | Name | Entered on | Points | Result |
---|---|---|---|---|
Table is loading |
Percentage Practice Sheet
Practice Sheet 1
